लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन: दूसरे चरण के परीक्षण के आंकड़ों से टीके के सुरक्षित होने, प्रतिरक्षा क्षमता के बारे में पता चला

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च कोविड-19 का स्वदेशी टीका ‘कोवैक्सीन’ सुरक्षित है और यह बगैर किसी गंभीर दुष्प्रभाव के प्रतिरक्षा क्षमता विकसित करता है। ‘द लांसेट इंफेक्शियस डिजिजेड’ जर्नल में प्रकाशित दूसरे चरण के अंतरिम नतीजों में यह दावा किया गया है।

अध्ययन के लेखकों ने यह जिक्र किया है कि दूसरे चरण के नतीजों ने बीबीवी152 कूट नाम वाले टीके की प्रभाव क्षमता का आकलन नहीं किया।

भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान,पुणे के साथ मिल कर यह टीका विकसित किया है। सरकार ने इस टीके की आपात उपयोग की मंजूरी दी है।

कोवैक्सीन के आपात उपयोग के लिए भारत के औषधि नियामक द्वारा मंजूरी दिये जाने को लेकर शुरूआत में विशेषज्ञों ने कुछ आशंका प्रकट की थी।

नवीनतम अध्ययन भारत बायोटेक की इस घोषणा के एक हफ्ते बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि टीके ने तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण में 81 प्रतिशत प्रभाव क्षमता प्रदर्शित की है। इस अध्ययन के नतीजे अभी प्रकाशित किये जाने बाकी हैं।

दूसरे चरण का परीक्षण 12 से 65 वर्ष के आयु समूह के लोगों पर नौ राज्यों के नौ अस्पतालों में किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण