लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन कम से कम छह महीने के लिए कोशिकीय इम्युनोलॉजिकल मैमोरी प्रदान करता है : एनआईआई

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (एनआईआई) के प्रभारी निदेशक पुष्कर शर्मा ने कहा कि निष्क्रिय वायरस युक्त टीका कोवैक्सीन सार्स-सीओवी-2 और इसके चिंताजनक स्वरूपों को लेकर कम से कम छह महीने तक की इम्युनोलॉजिकल मैमोरी प्रदान करता है।

इस तरह, इस टीके से कम से कम छह महीने के लिए कोरोना वायरस रोधी सुरक्षा मिल सकती है।

इम्युनोलॉजिकल मैमोरी रोग प्रतिरोधक क्षमता की विशिष्टता होती है जो उन रोगाणुओं पर त्वरित और प्रभावी ढंग से हमला करती है जिनसे इसका पूर्व में मुकाबला हो चुका होता है।

शर्मा ने रविवार को एनआईआई की सोसाइटी की वार्षिक आम सभा की बैठक में यह टिप्पणी की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने की।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में इस बैठक में उठे मुद्दों के बारे में जानकारी दी।

शर्मा ने कहा कि निष्क्रिय वायरस युक्त टीका कोवैक्सीन सार्स-सीओवी-2 और इसके चिंताजनक स्वरूपों- डेल्टा, अल्फा, बीटा तथा गामा को लेकर मजबूत कोशिकीय इम्युनोलॉजिकल मैमोरी प्रदान करता है जो कम से कम छह महीने तक बनी रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब