लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन का उत्पादन जुलाई-अगस्त में बढ़कर 6-7 करोड़ खुराक प्रति महीने होगा: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 28, 2021 23:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि स्वदेश विकसित कोरोना वायरस टीका कोवैक्सीन का मासिक उत्पादन जुलाई-अगस्त में बढ़कर 6-7 करोड़ खुराक हो जाएगा, जो अप्रैल में एक करोड़ खुराक था।

मंत्रालय ने कहा कि भारत बायोटेक द्वारा निर्मित टीके की उत्पादन क्षमता सितंबर तक लगभग 10 करोड़ खुराक प्रति महीने तक पहुंचने की उम्मीद है।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘भारत बायोटेक के टीके की बेहिसाब खुराक को लेकर मीडिया में कुछ अपुष्ट खबरें आयी हैं। ये खबरें गलत हैं और इनमें पूरी जानकारी नहीं है। भारत बायोटेक के पास 6 करोड़ खुराक होने का दावा मामले की रिपोर्टिंग कर रहे कुछ वर्गों में समझ की त्रुटि है।’’

कोवैक्सीन की उत्पादन क्षमता मई-जून तक दोगुनी हो जाएगी और फिर जुलाई-अगस्त 2021 तक लगभग छह-सात गुना बढ़ जाएगी, यानी अप्रैल में 1 करोड़ टीके की खुराक से उत्पादन बढ़कर जुलाई-अगस्त में 6-7 करोड़ खुराक प्रति माह हो जाएगा।

बयान में कहा गया, ‘‘सितंबर 2021 तक इसका प्रति माह उत्पादन लगभग 10 करोड़ खुराक तक पहुंचने की उम्मीद है।’’

28 मई की सुबह संकलित आंकड़े के अनुसार, भारत बायोटेक ने भारत सरकार को टीके की 2,76,66,860 खुराक की आपूर्ति की है। इनमें से 2,20,89,880 खुराक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा इस्तेमाल की गई हैं जिनमें बेकार हो गईं खुराक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे