लाइव न्यूज़ :

जमीनी विवाद में चचेरे भाइयों ने किसान की पीटकर हत्या की

By भाषा | Updated: March 13, 2021 14:16 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) 13 मार्च उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में केवल पांच बिस्वा जमीन के विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की उसके चचेरे भाइयों ने लाठी डंडों से कथित रूप से पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब किसान जानवरों को चारा डालने गया था।

मरने वाले किसान के प़ुत्र विक्रम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बिसौली कोतवाली के गांव दवतोरी निवासी उसके किसान पिता सत्यवीर (65) आज सुबह छह बजे जानवरों को चारा डालने गए थे, जहां उनके चचेरे भाइयो ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडे से पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

तहरीर में कहा गया है कि सतवीर का उसके चचेरे भाइयों से पांच बिस्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि सत्यवीर की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह