लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद में बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 16:26 IST

Open in App

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), 30 दिसंबर पिछले सप्ताह मुरादाबाद के कांठ इलाके से अगवा की गई सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म-हत्या की घटना के संबंध में उसके चचेरे भाई को दिल्ली से गिरफ्तार किए जाने के साथ पुलिस ने मामले को सुलझाने का दावा किया है।

दूसरी कक्षा की छात्रा 22 दिसंबर को अपने घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। दो दिन बाद बच्ची का शव कांठ इलाके में उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर गन्ने के खेत से मिला था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि हत्या से पहले बच्ची से दुष्कर्म किया गया था।

इसके बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत बलात्कार, अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बच्ची का चचेरा भाई उसे गन्ना के खेत में ले जाते हुए दिखा था।

क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के यहां होने का पता चला। गौतम ने बताया, ‘‘आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल किया और उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।’’ पुलिस ने बताया कि बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद से आरोपी फरार था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos