लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में नौ अप्रैल तक अदालतें नहीं चलेंगी

By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:33 IST

Open in App

प्रयागराज, दो अप्रैल प्रयागराज और लखनऊ में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ में पांच अप्रैल से नौ अप्रैल तक नियमित रूप से अदालतें नहीं चलेंगी। मुख्य न्यायाधीश ने इस संबंध में आदेश पारित किया है।

मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने शुक्रवार को इस आशय का आदेश पारित किया। इस आदेश में कहा गया है कि उक्त अवधि के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई के लिए गठित विशेष पीठे हीं इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ में सुनवाई करेंगी।

अधिसूचना के मुताबिक, उच्च न्यायालय की प्रशासनिक समिति के सदस्यों ने प्रयागराज और लखनऊ में हाल ही में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर टेलीफोन पर विचार विमर्श किया और उक्त निर्णय किया।

इससे पूर्व, इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ होली के त्यौहार की वजह से 28 मार्च से 31 मार्च, 2021 तक बंद था और इन्हें एक अप्रैल, 2021 से दोबारा खोला जाना था।

हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक अधिसूचना जारी की गई कि एक और दो अप्रैल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ बंद रहेगी और पांच अप्रैल से कामकाज शुरू करेगी।

नई अधिसूचना के साथ ये अदालतें पांच अप्रैल से नौ अप्रैल, 2021 तक बंद रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू