लाइव न्यूज़ :

अदालतों का कानून से परे जाकर उपकार करना अन्य के साथ क्रूरता : अदालत

By भाषा | Updated: January 11, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह कानून से परे जाकर उदारता नहीं बरत सकता है क्योंकि ‘‘कानून से आगे जाकर उपकार करना अन्य के प्रति क्रूरता’’ करना होगा।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने इग्नू के दो छात्रों की याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की जिन्होंने विश्वविद्यालय को यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि उन्हें जीव विज्ञान की परीक्षा में कृपांक दिए जाएं।

दोनों दिल्ली विश्वविद्यालय की एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए थे लेकिन स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में जीव विज्ञान की परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहने की वजह से उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका। इस कारण से उन्होंने कृपांक की मांग की थी।

पहले उन्होंने एकल पीठ के समक्ष कृपांक के लिए याचिका दाखिल की थी लेकिन एकल न्यायाधीश ने 25 नवंबर, 2020 को उनकी याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके विरुद्ध उन्होंने खंडपीठ के समक्ष अपील दाखिल की।

खंडपीठ ने एकल न्यायाधीश के फैसले को कायम रखते हुए कहा कि इस तरह का कोई नियम या कानून नहीं है जिसमें उनके परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहने के बाद कृपांक दिए जाने की अनुमति हो।

पीठ ने कहा, ‘‘हम कानून से परे जाकर उदार नहीं हो सकते। कानून से आगे जाकर उपकार करना अन्य के प्रति क्रूरता है।’’

पीठ ने याचिका को खारिज कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी