लाइव न्यूज़ :

अदालतें यौन शोषण के विरुद्ध शिकायत के अधिकार की रक्षा करें: न्यायालय

By भाषा | Updated: December 3, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि अदालतें यौन शोषण के विरुद्ध शिकायत के अधिकार की रक्षा करें जो कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत, सभी के जीने के अधिकार के एक भाग और सम्मान के अधिकार के रूप में निहित है।

शीर्ष अदालत ने कहा कि अदालतों के लिए यह भी अहम है कि वे इसका ध्यान रखें कि कार्यस्थलों पर यौन शोषण में ताकत के खेल भी होते हैं। न्यायालय ने कहा कि यदि अपील करने के तरीके इस प्रकिया को सजा में तब्दील कर देते हैं तो यौन शोषण से पीड़ित व्यक्ति के लिए सुधारात्मक कानून किसी काम के नहीं रहेंगे।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की एक पीठ ने कहा, “हम इस पर भी ध्यान दिलाना चाहते हैं कि ऐसा देखने में आ रहा है कि सेवा नियमावली की अत्यधिक तकनीकी व्याख्या के चलते यौन कदाचरण में की गयी कार्यवाही की वैधता समाप्त हो रही है।”

न्यायालय ने यह टिप्पणी कलकत्ता उच्च न्यायालय के 18 दिसंबर 2018 को दिए गए आदेश को निरस्त करते हुए दी। उक्त आदेश में, जूनियर अधिकारी के यौन शोषण के आरोपी, बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई को खारिज कर दिया गया था।

न्यायालय ने कहा, “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन शोषण (रोकथाम, निषेध और शिकायत) अधिनियम 2013 के तहत यौन प्रकृति के कदाचरण पर दंड देने का प्रावधान है और सभी सार्वजनिक तथा निजी संस्थानों को शिकायत के लिए उचित व्यवस्था बनाने को कहा गया है। हालांकि, सुधारात्मक कानून यौन शोषण से पीड़ित व्यक्तियों के लिए किसी काम के नहीं होंगे अगर अपील करने के तरीके को सजा की प्रक्रिया में तब्दील कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे