लाइव न्यूज़ :

एनआरसी को अद्यतन करने के अभियान के लिए न्यायालय की अनुमति का इंतजार : हेमंत

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:18 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन फरवरी असम के स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्त मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को अद्यतन करने के अभियान को शुरू करने के लिए उच्चतम न्यायालय की अनुमति का इंतजार कर रही है।

मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य के एनआरसी समन्वयक ने गौहाटी उच्च न्यायालय में ‘‘एक बहुत अच्छा हलफनामा’’ दाखिल किया है जिसमें रेखांकित किया गया है कि एनआरसी को फिर से अद्यतन किए जाने की जरूरत क्यों है।

शर्मा ने कहा उच्चतम न्यायालय की मंजूरी पर अद्यतन किए जाने का काम निर्भर करेगा।

राज्य में अंतिम एनआरसी 31 अगस्त 2019 को प्रकाशित की गयी थी जिसमें 19,06,657 लोगों के नाम शामिल नहीं किए गए। एनआरसी में कुल 3,11,21,004 लोगों के नाम शामिल किए गए वहीं इसके लिए 3,30,27,661 आवेदन आए थे।

शर्मा ने कहा कि असम में दो तरह के मुसलमान हैं। एक मूल असमिया मुसलमान और दूसरे प्रवासी या ‘मियां’ मुसलमान। असमिया मुसलमानों की संस्कृति और परंपरा राज्य से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि ‘‘एनआरसी का काम सही तरीके से नहीं हो पाया।’’

उच्चतम न्यायालय ने एक याचिका पर असम एनआरसी राज्य समन्वयक हितेश देव वर्मा को नोटिस जारी किया था।

शर्मा ने विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसने कई तरीके से असम को बांटने का काम किया है और राजनीतिक चर्चा के स्तर को ‘‘बहुत निचले स्तर’’ पर ले गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos