लाइव न्यूज़ :

अदालतों को उनके कार्य की कोई प्रशंसा नहीं मिलती: अदालत

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में पटरियों पर अवैध रूप से बैठने और बिक्री गतिविधियों से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा, ‘‘अदालतें जो काम करती हैं उससे उन्हें कोई प्रशंसा नहीं मिलती, बल्कि उसे नाराजगी ही मिलती है।’’

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने यह टिप्पणी तब की जब ‘नयी दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन’ का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील इस बात पर जोर दे रहे थे कि शीर्ष अदालत के पहले के फैसलों में भी कहा गया है कि विक्रेताओं के पास पूर्ण अधिकार नहीं है और उन्हें दूसरों के अधिकारों के साथ संतुलित होना चाहिए।

वकील ‘स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट’ की वैधता को चुनौती देने वाली अपनी याचिका के समर्थन में विभिन्न न्यायिक निर्णयों का उल्लेख कर रहे थे। पीठ की टिप्पणी पर एसोसिएशन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव रल्ली ने कहा, ‘‘अगर अदालत को ऐसा महसूस कराया जाता है तो हम किस ओर जा रहे हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘चाहे छोटे से लेकर बड़ा समुदाय हो, जब भी कुछ भी अनुचित होता है, तो हर कोई आपके सामने आता है...।’’

अदालत ने मामले को 8 दिसंबर को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। ‘स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट’ की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाएं अदालत के समक्ष विचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण