लाइव न्यूज़ :

अदालत का पंचायत यूनियन का चुनाव कराने का निर्देश

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:36 IST

Open in App

चेन्नई, 11 नवंबर मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग (टीएनएसईसी) को विल्लुपुरम जिले में मरक्कनम पंचायत यूनियन के सदस्यों की एक बैठक की व्यवस्था करने का बुधवार को निर्देश दिया जिससे वे उसके अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन कर सकें।

मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति पी डी औदिकेसवालु की प्रथम पीठ ने जिले के नल्लोर गांव के एस कन्नण की एक जनहित याचिका को स्वीकार करते हुए यह निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता एवं मरक्कनम पंचायत यूनियन के वार्ड नंबर 18 से एक सफल उम्मीदवार के अनुसार 22 अक्टूबर को चुनाव अधिकारी द्वारा वार्ड सदस्यों की एक बैठक आयोजित की जानी थी। याचिकाकर्ता के अनुसार हालांकि एक व्यक्ति, जो पंचायत यूनियन का अध्यक्ष बनने की इच्छा रखता है, ने एक मौजूदा मंत्री के समर्थन से सदस्यों को चुनाव में भाग लेने से रोक दिया।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर हंगामा किया और चुनाव अधिकारी ने चुनाव को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। याचिकाकर्ता ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए एसईसी को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश देने का अनुरोध किया।

एसईसी के वकील ने कहा कि ऐसे कई स्थान हैं जहां हाल के पंचायत चुनावों के बाद अप्रत्यक्ष चुनाव स्थानीय या अजीबोगरीब कठिनाइयों के कारण नहीं कराए गए है।

पीठ ने कहा, ‘‘यह अवांछनीय है कि अप्रत्यक्ष चुनावों को प्रत्यक्ष कारणों से स्थगित कर दिया जाए।’’

पीठ ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए कि मामले को यथासंभव तेजी से तार्किक अंत तक लाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह