प्रवासियों के लिए कल्याणकारी कदमों पर मंगलवार को न्यायालय का फैसला

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:31 IST2021-06-28T22:31:24+5:302021-06-28T22:31:24+5:30

Court's decision on Tuesday on welfare measures for migrants | प्रवासियों के लिए कल्याणकारी कदमों पर मंगलवार को न्यायालय का फैसला

प्रवासियों के लिए कल्याणकारी कदमों पर मंगलवार को न्यायालय का फैसला

नयी दिल्ली, 28 जून कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान लागू पाबंदियों के चलते एक बार फिर से बुरी तरह प्रभावित हुए प्रवासी कामगारों के लिए खाद्य सुरक्षा, नकद अंतरण और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका पर मंगलवार को उच्च्तम न्यायालय का फैसला आना है।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एमआर शाह की पीठ ने नागरिक अधिकार कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज, हर्ष मंदर और जगदीप छोकर की याचिकाओं पर अपना फैसला 11 जून को सुरक्षित रख लिया था।

याचिकाकर्ताओं ने इस तरह के कामगारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की है।

इस सिलसिले में एक नयी याचिका 2020 के स्वत:संज्ञान वाले लंबित मामले में दायर की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Court's decision on Tuesday on welfare measures for migrants

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे