लाइव न्यूज़ :

निजी अस्पतालों में कोविड के इलाज पर आने वाले खर्च से संबंधित जनहित याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करेगा न्यायालय

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि देश भर के निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज पर आने वाले खर्च को नियमित करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका को उचित पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ से अधिवक्ता सचिन जैन ने अनुरोध किया कि इस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की आवश्यकता है।

अधिवक्ता ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने पहले केन्द्र सरकार को निर्देश दिया था कि वह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्इ अधिकारियों की बैठक बुलाए और महामारी की पृष्ठभूमि में समाज के वंचित तबके के लिए कोविड के इलाज पर आने वाले खर्च के मुद्दे पर विचार करे।

पीठ ने कहा, ‘‘यह मामला कोविड पीठ के समक्ष आएगा।’’

पिछले साल अगस्त की शुरुआत में न्यायालय ने केन्द्र से कहा था कि वह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहे कि वे विधायिका और कार्यपालिका दोनों स्तरों पर कोई योजना बनाएं और निजी अस्पतालों से जुड़ी इलाज के शुल्क की समस्या का समाधान खोजें।

न्यायालय ने यह भी कहा था कि इलाज पर आने वाले ज्यादा खर्च के कारण किसी को भी अस्पतालों से लौटाया नहीं जाना चाहिए।

न्यायालय ने कहा, ‘‘फिलहाल इलाज पर आने वाला खर्च ज्यादा नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों