लाइव न्यूज़ :

तोक्यो पैरालंपिक्स में शामिल न किए जाने से जुड़ी निशानेबाज की याचिका पर आज ही सुनवाई करेगा न्यायालय

By भाषा | Updated: August 2, 2021 14:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त उच्चतम न्यायालय पांच बार पैरालम्पिक खेलों में भाग लेने वाले निशानेबाज नरेश कुमार शर्मा की आगामी तोक्यो पैरालंपिक्स के लिए चयन नहीं किए जाने संबंधी याचिका पर सोमवार को ही सुनवाई करेगा।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष निशानेबाज की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने इस मामले का उल्लेख किया और इस पर अतिशीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया। पीठ ने इस मामले को तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष सूचिबद्ध किया है।

प्रधान न्यायाधीश ने वरिष्ठ अधिवक्ता को आश्वासन दिया कि वह फाइलें देखेंगे और फैसला करेंगे। पीठ खेलों के लिये चयन से जुड़ी शर्मा की याचिका पर विचार करेगी।

याचिका पर सुनवाई करने वाली पीठ के सदस्यों में न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी शामिल हैं।

सिंह ने पीठ से कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई में देरी से खेलों के लिए भारतीय दल में शामिल किये जाने से जुड़ी उनकी याचिका का कोई मतलब नहीं रहेगा क्योंकि तोक्यो पैरालंपिक्स में शूटिंग प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिये चयन की आखिरी तारीख दो अगस्त है।

पैरालिंपियन निशानेबाज ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें तोक्यो खेलों के लिए उनका चयन नहीं करने के खिलाफ याचिका पर उसने सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख तय की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह