लाइव न्यूज़ :

अदालत कक्ष में सुनवाई शुरू हो जाने पर न्यायालय वर्चुअल कार्यवाही पर विचार करेगा:शीर्ष न्यायालय

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली,15 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि अदातल कक्ष में शारीरिक उपस्थिति के साथ जब सुनवाई शुरू हो जाएगी, तब यह ‘वर्चुअल’ सुनवाई की जरूरत पड़ने पर कोई अपवाद तैयार कर सकता है।

न्यायमूर्ति एल एन राव और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ महिला अधिवक्ता इशा मजूमदार की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई, जिन्होंने देश में कोविड की मौजूदा स्थिति के चलते गर्भावस्था के दौरान महिला वकीलों को वर्चुअल सुनवाई का विकल्प प्रदान करने का अनुरोध किया है।

पीठ ने कहा, ‘‘अदालत कक्ष में उपस्थित होकर की जाने वाली सुनवाई की यह परंपरा कोविड से पहले 70 वर्षों तक बखूबी चली। जब तक हम अदालत कक्ष में उपस्थिति के साथ सुनवाई शुरू नहीं करेंगे, हम नहीं जान पाएंगे कि क्या समस्याएं हैं। जब हम अदालत कक्ष में उपस्थिति के साथ सुनवाई शुरू करेंगे तब हम जरूरत पड़ने पर कोई अपवाद तैयार कर सकेंगे। ’’

वरिष्ठ अधिवक्ता वी गिरि ने मजूमदार की ओर से पेश होते हुए कहा कि स्थिति के चलते गर्भावस्था और करियर के बीच किसी एक को चुनने के लिए महिला वकीलों को मजबूर होना पड़ा और उनमें से कई ने वकालत का पेशा छोड़ दिया।

पीठ ने कहा कि न्यायालय ने एक नये एनेक्सी भवन में क्रेच की सुविधा शुरू की है, उन्हें इसका उपयोग करना चाहिए।

गिरि ने कहा कि यह मूल अधिकार से जुड़ा विषय है। इस पर पीठ ने कहा, ‘‘कल एक वर्ग कहेगा कि वे बूढ़े हैं और बीमारियों से ग्रसित हैं और इसलिए वे अदालत नहीं आ सकते, अन्य कहेंगे कि दिल्ली में प्रदूषण बहुत ज्यादा है इसलिए वे अदालत नहीं आ सकते...आप देख सकते हैं कि अपवाद की कोई कमी नहीं है। जब हम अदालत कक्ष में उपस्थिति के साथ सुनवाई शुरू कर देंगे तब हम प्रौद्योगिकी की मदद ले सकते हैं।’’

हालांकि न्यायालय ने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि हम क्या कर सकते हैं। हम नोटिस जारी करेंगे और इसे न्यायालय के समक्ष लंबित अन्य विषयों से संलग्न कर देंगे। ’’

याचिकाकर्ता ने केंद्र, बार काउंसिल ऑफ इंडिया और उच्च न्यायालयों को विषय में पक्षकार बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं