लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर लापरवाही से पटाखा जलाने वाले की सजा के फैसले को अदालत ने बरकरार रखा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली की एक सत्र न्यायालय ने दिवाली के मौके पर नवंबर 2013 में लापरवाही से पटाखा जलाकर एक व्यक्ति की आंख को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को दोषी ठहराए जाने का आदेश बरकरार रखा और उसे छह महीने की सजा भुगतने के लिए जेल भेज दिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि दोषी नवीन कुमार ने तीन नवंबर, 2013 को दिवाली के अवसर पर लापरवाही से रॉकेट जलाया और उस बोतल को लात मारी जिसमें रॉकेट था। इसके कारण रॉकेट शिकायतकर्ता की दाहिनी आंख में लगा जिससे हमेशा के लिए उसकी आंख की रोशनी चली गई।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पूरन चंद ने 2019 में मजिस्ट्रेट द्वारा दिया गया आदेश बरकरार रखा जिसमें कुमार को छह महीने जेल की सजा सुनाई गई थी। आरोपी ने निचली अदालत के 2019 के आदेश को चुनौती देते हुए सत्र अदालत में कहा था कि निचली अदालत ने अनुमान के आधार पर सजा सुनाई और नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत का पालन नहीं किया।

न्यायाधीश ने दोषी की अपील खारिज करते हुए कहा कि निचली अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराने में कोई गलती नहीं की। अदालत ने दोषी को हिरासत में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया ताकि वह सजा काट सके।

अदालत ने 16 नवंबर को दिए आदेश में दोषी को सजा भुगतने के लिए जेल भेज दिया। घटना तीन नवंबर 2019 को दिल्ली के निलोठी इलाके में हुई थी जब शिकायतकर्ता अपने घर के बाहर खड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए