लाइव न्यूज़ :

शक्ति मिल्स में टेलीफोन ऑपरेटर बलात्कार मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:35 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर बंबई उच्च न्यायालय ने यहां 2013 में शक्ति मिल्स परिसर के भीतर 19 साल की एक टेलीफोन ऑपरेटर के सामूहिक बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए गए एक व्यक्ति की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है।

उक्त घटना के एक महीने बाद शक्ति मिल्स परिसर में एक फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था और इस मामले में दोषी पाए गए तीन लोगों को सुनाई गयी मौत की सजा को आज अदालत ने आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया।

न्यायमूर्ति साधना जाधव और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने, मार्च 2014 में निचली अदालत द्वारा मोहम्मद अशफाक दाऊद शेख को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा के विरुद्ध दायर उसकी याचिका खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 31 जुलाई 2013 को याचिकाकर्ता और छह अन्य, टेलीफोन ऑपरेटर और उसके मित्र को जबरदस्ती मध्य मुंबई की एक खाली पड़ी मिल में लेकर गए और पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

एक महीने बाद उसी मिल में 22 साल की एक फोटो पत्रकार के साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था जिसके बाद मामला सामने आया। जांच के दौरान पुलिस ने पता लगाया कि उस स्थल पर एक महीने पहले इसी प्रकार का एक और कांड हो चुका है। दोनों मामलों में एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

निचली अदालत ने जहां तीनों अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई वहीं, शेख और एक अन्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। शेख की वकील अंजलि पाटिल ने कहा कि मामला फर्जी है और कथित घटना के एक महीने बाद दायर किया गया था। उच्च न्यायालय ने इस दलील को खारिज कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित