लाइव न्यूज़ :

अदालत ने घर में हिरासत में रखने का सचिन वाजे का अनुरोध ठुकराया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 20:34 IST

Open in App

मुंबई, 29 सितंबर स्थानीय अदालत ने दिल की सर्जरी होने के बाद जेल भेजे जाने के स्थान पर मकान में ही कैद किए जाने के संबंध में पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का अनुरोध बुधवार को ठुकरा दिया।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोट सामग्री रखा एक एसयूवी मिलने और उसके बाद उद्यमी मुकेश हिरन की हत्या के मामलों में मुख्य आरोपी वाजे की हाल ही में दिल की सर्जरी हुई है।

पिछले सप्ताह वाजे के वकील ने एनआईए की विशेष अदालत में अर्जी देकर उन्हें घर पर ही स्वास्थ्य लाभ करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

लेकिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि अगर उन्हें मकान में कैद किया गया तो वह भागने का भी प्रयास कर सकते हैं।

न्यायाधीश ए. टी. वानखेड़े ने बुधवार को वाले की याचिका खारिज कर दी।

अभियोजन सूत्रों ने बताया कि वाजे को अब तालोजा जेल ले जाया जाएगा।

अदालत ने वाजे को घर का बना भोजन खाने और जरुरत के अनुसार डॉक्टरी सलाह के लिए जे. जे. अस्पताल ले जाए जाने की अनुमति दी है।

वाजे और नौ अन्य आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो