अदालत 20 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:44 IST2021-10-14T17:44:54+5:302021-10-14T17:44:54+5:30

Court to pronounce verdict on Aryan Khan's bail plea on October 20 | अदालत 20 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी

अदालत 20 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी

मुंबई, 14 अक्टूबर मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में एक क्रूज़ पोत से मादक पदार्थ कथित रूप से जब्त किए जाने के मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान और दो अन्य के जमानत आवेदनों पर 20 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी।

बृहस्पतिवार को जांच एजेंसी एनसीबी और बचाव पक्ष के वकीलों की व्यापक दलीलें सुनने के बाद, विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल ने मामले को 20 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

इससे पहले एक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

गोवा जाने वाले क्रूज़ जहाज से गिरफ्तार किए लोगों में ये तीनों शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Court to pronounce verdict on Aryan Khan's bail plea on October 20

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे