लाइव न्यूज़ :

मामले दायर करने की सीमा बढ़ाने संबंधी स्वत: संज्ञान याचिका पर न्यायालय 16 सितंबर को सुनवाई करेगा

By भाषा | Updated: September 9, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को उस स्वत: संज्ञान मामले पर विचार करने के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की जिसमें उसने कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उत्पन्न ‘‘खतरनाक स्थिति” के मद्देनजर वादियों द्वारा अदालतों या न्यायाधिकरणों से अपील दायर करने की समयसीमा 27 अप्रैल को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दी थी।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने सीमा विस्तार के मुद्दे पर स्वत: संज्ञान मामले को 16 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश तब जारी किया जब निर्वाचन आयोग की एक याचिका विचार के लिए आई थी।

निर्वाचन आयोग ने अपनी याचिका में असम, केरल, दिल्ली, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों से संबंधित चुनाव याचिकाएं दाखिल करने की समयसीमा तय करने की मांग करते हुए कहा है कि सीमा अवधि बढ़ाने के शीर्ष अदालत के निर्देश से ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि वह आगामी चुनावों में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के पुन: उपयोग का आदेश नहीं दे सकती है।

चुनाव इकाई की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनें बिना इस्तेमाल के पड़ी हैं क्योंकि अगर छह राज्यों में विधानसभा चुनाव के संबंध में कोई चुनाव याचिका दायर की जाती है तो उन्हें सबूत के तौर पर संरक्षित किया जाना चाहिए क्योंकि सीमा अवधि नहीं है।

उन्होंने कोविड संबंधी स्थिति में सुधार का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि अब आदेश (अनिश्चितकाल के लिए सीमा का विस्तार) को वापस लेने की जरूरत है।”

पीठ ने कहा, “हम सभी मामलों पर संज्ञान लेंगे।”

इस पीठ में न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट