लाइव न्यूज़ :

आरटी-पीसीआर जांच की अधिकतम दर 300 रुपये तय करने की याचिका पर सुनवाई करेगा न्यायालय

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून केंद्र और राज्यों को पूरे भारत में आरटी-पीसीआर जांच की अधिकतम दर एक समान 300 रुपये तय करने का निर्देश देने की एक नयी याचिका पर उच्चतम न्यायालय बुधवार को सुनवाई कर सकता है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट्ट की तीन सदस्यीय पीठ याचिका को सुनवाई के लिए लेगी जिसमें कोविड-19 जांच के लिए वसूली गयी अतिरिक्त राशि की जल्द वापसी का भी अनुरोध किया गया है।

याचिका में कहा गया कि दूसरी लहर के दौरान दूरदराज के क्षेत्रों में और शहरी इलाकों में भी आरटी-पीसीआर जांच सुगमता से नहीं हो सकी तथा नमूने लिये जाने के तीन से चार दिन तक रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ता था।

इसमें कहा गया, ‘‘तेज बुखार या अन्य लक्षण वाले रोगी आरटी-पीसीआर जांच के लिए निजी या सरकारी केंद्र नहीं जा सकते थे, निजी प्रयोगशालाओं द्वारा घर से नमूने लेने में दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ता था, जबकि प्रयोगशाला में जांच की पूरी प्रक्रिया में डेढ़ घंटा लगता है।’’

याचिका में शीर्ष अदालत के 24 नवंबर, 2020 के आदेश का जिक्र किया गया और कहा गया कि तब आरटी-पीसीआर किट की कीमत करीब 200 रुपये थी और अब किट का मूल्य करीब 110 रुपये है और सारे खर्च मिलाकर इसकी लागत 150 रुपये होती है।

इसमें कहा गया कि इसलिए आरटी-पीसीआर जांच की दर 300 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए जिसमें निजी प्रयोगशालाओं के लिए शत प्रतिशत मुनाफा भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos