लाइव न्यूज़ :

न्यायालय नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में रेस्तरां बंद करने संबंधी एनजीटी के आदेश के खिलाफ बुधवार को सुनवाई करेगा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के उस आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा, जिसमें राजस्थान सरकार को एक दिसंबर से जयपुर में नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य / नाहरगढ़ किले के अधिसूचित वन क्षेत्र में संचालित सभी रेस्तरां बंद करने का निर्देश दिया गया था।

एनजीटी ने चार अक्टूबर को अपने आदेश में यह भी निर्देश दिया था कि एक दिसंबर से वन्यजीव अभयारण्य के क्षेत्र में प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम भी बंद कर दिया जाए।

राजस्थान राज्य के पुरातत्व और संग्रहालय विभाग और अन्य ने अधिकरण के आदेश के खिलाफ दायर याचिका न्यायमूर्ति यू. यू. ललित, न्यायमूर्ति एस.आर. भट और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने का उल्लेख किया था।

याचिकाकर्ताओं के वकील ने पीठ से कहा कि वे याचिका को तत्काल सूचीबद्ध का अनुरोध कर रहे हैं क्योंकि एनजीटी ने नाहरगढ़ किले के पास की दुकानों, ध्वनि और प्रकाश स्रोतों को बंद करने का निर्देश दिया है और आदेश के अनुसार उन्हें कल से बंद करना होगा।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘इस मामले को कल यानी एक दिसंबर को रोस्टर के अनुसार उपयुक्त न्यायालय के समक्ष सूचीबद्ध करें।’’

अधिकरण ने अपने आदेश में कहा था कि रेस्तरां, साथ ही प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम, गैर-वन गतिविधियां हैं जिनकी वन क्षेत्रों में अनुमति नहीं हैं और वन्यजीव अधिनियम के अनुकूल भी नहीं हैं। अधिकरण ने यह भी कहा था कि वन विभाग वाहनों द्वारा उत्पन्न शोर के प्रभाव को कम करने के लिए उपयुक्त स्थानों पर ध्वनि अवरोधक स्थापित करे।

अधिकरण ने जयपुर के निकट नाहरगढ़ किले सहित नाहरगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य में गैर वन्य गतिविधियों के खिलाफ राजस्थान के एक निवासी के आवेदन पर यह आदेश दिया था। याचिकाकर्ता ने अधिकरण में कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार वन क्षेत्र में किसी प्रकार की गैर वानिकी गतिविधियों की अनुमति नहीं है लेकिन नाहरगढ़ अभ्यारण्य में रेस्तरां की शक्ल में ऐसी गतिविधियों की अनुमति दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब