लाइव न्यूज़ :

कोलकाता निकाय चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती के भाजपा के अनुरोध पर सुनवाई करेगा न्यायालय

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर उच्चतम न्यायालय भाजपा की उस याचिका पर 13 दिसंबर को सुनवाई करेगा जिसमें कोलकाता में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निकाय चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग और अन्य पदाधिकारियों को व्यापक कार्य योजना तैयार करने तथा पर्याप्त केंद्रीय पुलिस बल तैनात करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि राज्य में पार्टी के उम्मीदवारों को नगर निकाय चुनाव से पहले धमकाया जा रहा है और उन पर दबाव बनाया जा रहा है।

पीठ ने शुरू में कहा, 'आप देखिए, ये सभी चुनावी मामले हैं और आपको (भाजपा को) जमीन पर लड़ाई लड़नी है। हम विचार नहीं कर सकते और इसकी अनुमति नहीं दे सकते।"

वरिष्ठ अधिवक्ता ने तब त्रिपुरा में चुनाव पूर्व कथित हिंसा के संबंध में तृणमूल कांग्रेस की इसी तरह की याचिका पर न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा की गई सुनवाई का हवाला दिया।

पीठ ने कहा, “हम केस रिकॉर्ड देखेंगे। हम इस पर (याचिका सूचीबद्ध करने) निर्णय करेंगे।”

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर उपलब्ध अपडेट के अनुसार, भाजपा की याचिका 13 दिसंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

शीर्ष अदालत ने 25 नवंबर को गृह मंत्रालय को त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों के दौरान मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की दो अतिरिक्त कंपनियां मुहैया कराने का निर्देश दिया था।

भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार द्वारा दायर अपनी याचिका में कोलकाता में स्वतंत्र और निष्पक्ष नगरपालिका चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल के पदाधिकारियों को एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने तथा पर्याप्त केंद्रीय पुलिस बल तैनात करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos