लाइव न्यूज़ :

पहलवान हत्याकांड मामले में सुशील कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी अदालत

By भाषा | Updated: May 18, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई छत्रसाल स्टेडियम में झगड़े में एक पहलवान की मौत के सिलसिले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी पर दिल्ली की एक अदालत मंगलवार को फैसला सुनाएगी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जगदीश कुमार ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को विस्तार से सुना और आवेदन पर फैसला सुरक्षित रखा।

उन्होंने कहा, ‘‘फैसला आज शाम 4 बजे से पहले सुनाया जाएगा।’’

पहलवान सुशील कुमार ने गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर 17 मई को दिल्ली की रोहिणी अदालत में अग्रिम जमानत के लिए गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ जांच पक्षपातपूर्ण है और उनकी वजह से कोई चोट नहीं लगी।

सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से पक्ष रख रहे अतिरिक्त सरकारी अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने इस आधार पर गिरफ्तारी पूर्व जमानत की अर्जी को खारिज करने की मांग की कि आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हैं।

अभियोजन पक्ष ने यह भी बताया कि फरार चल रहे सुशील कुमार का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है क्योंकि आशंका है कि वह देश छोड़कर जा सकते हैं।

सुशील कुमार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि पुलिस ने वाहन, हथियार और डंडे समेत सभी चीजें बरामद कर ली हैं।

कुमार की ओर से लूथरा ने कहा, ‘‘ये लोग, जिनके खिलाफ मैं खड़ा हूं, आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और मैं उनकी वजह से खामियाजा भुगतूंगा।’’

सुशील कुमार और कुछ अन्य पहलवानों द्वारा चार मई की रात को राष्ट्रीय राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम परिसर में कथित रूप से की गयी मारपीट में सागर राणा की मौत हो गयी थी, वहीं सागर के दो दोस्त घायल हो गये।

पुलिस के मुताबिक झगड़े में सुशील कुमार, अजय, प्रिंस दलाल, सोनू, सागर, अमित और अन्य लोग शामिल थे। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले दलाल को मामले में हिरासत में ले लिया गया था।

इस घटनाक्रम में मॉडल टाउन थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

राणा की मौत के बाद से सुशील कुमार फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा आसपास के राज्यों में छापेमारी कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सुशील कुमार के बारे में किसी तरह की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल