लाइव न्यूज़ :

पेड़ काटने की जरूरत वाली सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं के लिए प्रोटोकॉल तय करने पर विचार करेगा न्यायालय

By भाषा | Updated: February 3, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि पेड़ काटने की जरूरत वाली सड़क चौड़ीकरण जैसी परियोजनाओं के लिए एक प्रोटोकॉल निर्धारित करने पर वह विचार करेगा, ताकि पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह भी कहा कि वह इसे भी तर्कसंगत नहीं मानता है कि यदि सड़क 100 किमी से कम लंबी है तो पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) की जरूरत नहीं है।

शीर्ष न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बारासात से पेट्रापोल तक राष्ट्रीय राजमार्ग-112 को चौड़ा करने और रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 350 से अधिक पेड़ काटे जाने से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।

पीठ ने यह भी कहा कि प्रोटोकॉल यह सुनश्चित करेगा कि परियोजना के लिए अपनाये जाने वाले विकल्प पर्यावरण के लिए कम नुकसानदेह हों।

शीर्ष न्यायालय द्वारा गठित एक समिति ने कहा, ‘‘पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा जारी एक परिपत्र के मुताबिक 100 किमी से कम लंबी सड़क परियोजना के लिए किसी भी सरकारी एजेंसी से ईआई प्राप्त करने की जरूरत नहीं है।’’

वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश होते हुए मंत्रालय की अधिसूचना का हवाला दिया और कहा कि ईआईए से बचने के लिए चार धाम परियोजना में सड़कों को छोटे-छोटे खंडों में विभाजित कर दिया गया था।

शीर्ष न्यायालय ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया, हम इसे तर्कसंगत नहीं मानते हैं कि यदि सड़क 100 किमी से कम लंबी है तो ईआईए की जरूरत नहीं है। पूरा पर्यावरण हर किसी का है। इस सरकार और उस सरकार का कोई सवाल ही नहीं है। ’’

पीठ ने विषय की अगली सुनवाई 18 फरवरी के लिए तय कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर