लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने अस्थायी रूप से दो साल के लिए वकील के वरिष्ठ पद को बहाल किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक वकील के वरिष्ठ पद को दो साल के लिए अस्थायी रूप से बहाल कर दिया, जिसे पिछले साल गुजरात उच्च न्यायालय की एक पूर्ण पीठ ने अदालत और इसकी रजिस्ट्री के खिलाफ उनकी कथित अनुचित टिप्पणी के चलते सर्वसम्मति से वापस ले लिया था।

यह उल्लेख करते हुए कि वह उच्च न्यायालय के विचारों का सम्मान करती है, लेकिन फिर भी अधिवक्ता को "एक और अंतिम मौका" देने का प्रयास किया जाना चाहिए, शीर्ष अदालत ने कहा कि यह उच्च न्यायालय है जो देखेगा और यह तय कर सकता है कि वह आगे किसी और अवसर के बिना एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कैसा व्यवहार करते हैं।

न्यायमूर्ति एसके कौल और न्यायमूर्ति आरएस रेड्डी की पीठ ने अधिवक्ता की याचिका पर कहा, "हमारा विचार है कि एक जनवरी, 2022 से दो साल की अवधि के लिए याचिकाकर्ता (यतिन एन ओझा) के पदनाम को अस्थायी रूप से बहाल कर न्याय का उद्देश्य पूरा होगा।"

शीर्ष अदालत ने कहा कि यह अंतिम निर्णय उच्च न्यायालय को लेना होगा कि अधिवक्ता का व्यवहार स्वीकार्य है या नहीं। इसने कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय अस्थायी रूप से उनके पद पर बने रहने या उन्हें स्थायी रूप से बहाल करने का फैसला कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो