लाइव न्यूज़ :

अदालत ने कांग्रेस नेता के मानहानि मामले में किरीट सोमैया को तलब किया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:20 IST

Open in App

नागपुर, 10 नवंबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे द्वारा दायर मानहानि के मामले में एक अदालत ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया को समन जारी किया।

दीवानी न्यायाधीश की अदालत ने पूर्व सांसद सोमैया को अपना जवाब देने के लिए 20 नवंबर को पेश होने को कहा है। लोंढे ने याचिका में कहा है कि एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान सोमैया ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के संदर्भ में कांग्रेस के खिलाफ कुछ ‘‘झूठे और निराधार’’ आरोप लगाए। उन्होंने सोमैया से एक रुपये का प्रतीकात्मक हर्जाना मांगा।

लोंढे ने आपराधिक मानहानि का एक मामला भी दर्ज कराया है। आपराधिक मामले और दीवानी मुकदमे, दोनों में अदालत ने सोमैया को एक ही दिन व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश होने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos