लाइव न्यूज़ :

अदालत ने बैंक चेक के दुरुपयोग के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने अदालतों में बैंक चेकों के दुरुपयोग संबंधी मामलों की भरमार का हवाला देते हुए दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और बैंकों के माध्यम से इस बारे में जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया। एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा चार ‘ब्लैंक चेक’ का कथित तौर पर दुरुपयोग करने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई किये जाने का अदालत से अनुरोध किया गया था। ये चेक शिकायतकर्ता ने शिक्षक को जारी किये थे।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरविंद बंसल ने इस याचिका को खारिज करते हुए ये सुझाव दिये।

अदालत ने अपने 23 जनवरी के आदेश में कहा, '' इस तरह के मामलों से अदालत पर गैर-जरूरी याचिकाओं का बोझ बढ़ रहा है। इसलिए, यह अनिवार्य है कि आम जनता को अन्य सिविल, आपराधिक और सामाजिक कल्याण कानूनों की तरह ही चेक दुरुपयोग के बारे में जागरूक किया जाए।''

उन्होंने कहा कि समय की मांग के मुताबिक, जागरूकता अभियान के तहत बैंकों के लिए प्रत्येक चेक पर इसके दुरुपयोग से संबंधित कानूनी प्रावधानों को लेकर वैधानिक चेतावनी छापना भी अनिवार्य किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच