लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने यश राज फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को एक उपभोक्ता को 10 हजार रुपये देने के आदेश पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) के उस आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी जिसमें यश राज फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को एक उपभोक्ता को 10 हजार रुपये और मुकदमे की लागत मुआवजे के तौर पर देनी थी।

बॉलीवुड की एक फिल्म में एक गाना हटाए जाने से उपभोक्ता नाराज थी और उसने मुआवजे की मांग की थी। न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यम ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड)और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी की जो कि पेशे से शिक्षक है।

यशराज फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने एनसीआरडीसी के उस आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी जिसमें राज्य आयोग द्वारा 2017 में शिकायतकर्ता आफरीन फातिमा जैदी को मुआवजे के तौर पर 10 हजार रुपये और मुकदमे की लागत पांच हजार रुपये देने के आदेश को बरकरार रखा था।

शिकायतकर्ता ने बॉलीवुड की फिल्म “फैन” का प्रोमो देखा था जिसमें “जबरा फैन” गाना था लेकिन फिल्म में वह गीत नहीं था इसलिए जैदी ने जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब