लाइव न्यूज़ :

अदालत ने वकील महमूद प्राचा के खिलाफ तलाशी वारंट पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी में पिछले वर्ष हुए दंगों से जुड़े मामलों में कुछ आरोपियों की पैरवी कर रहे वकील महमूद प्राचा के खिलाफ जारी तलाशी वारंट की तामील पर बुधवार को रोक लगा दी।

दिल्ली पुलिस ने एक प्राथमिकी के सिलसिले में मंगलवार को प्राचा के कार्यालय पर छापेमारी की थी।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने प्राचा द्वारा दाखिल एक आवेदन पर यह निर्देश दिया । अदालत ने कहा, ‘‘इस आवेदन के लंबित होने तक, आवेदक के खिलाफ जारी किए गए तलाशी वारंट पर रोक रहेगी।’’

अदालत ने वकील के आवेदन पर 12 मार्च के लिए अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। आवेदन में पुलिस को यह निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है कि मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही उसकी हार्ड डिस्क से केवल प्रासंगिक जानकारी प्राप्त की जाये।

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने यह भी तर्क दिया कि दंगों के वीडियो से यह स्पष्ट है कि उनकी शिकायत झूठी नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें बड़े मुद्दे शामिल हैं। संपूर्ण न्यायिक प्रणाली शामिल है। मैं संविधान को बचाने के लिए खुद का बलिदान करने को तैयार हूं। कृपया मेरे मुवक्किलों, संविधान और साक्ष्य अधिनियम की रक्षा करें।’’

दिल्ली पुलिस ने प्राचा के आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि मूल हार्ड डिस्क को जब्त करना आवश्यक है क्योंकि इसे जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा जाना चाहिए।

इससे पहले प्राचा के कार्यालय पर दिल्ली पुलिस ने 24 दिसम्बर, 2020 को छापेमारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू