लाइव न्यूज़ :

अदालत ने केजरीवाल वीडियो मामले में संबित पात्रा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने पर स्थगन लगाया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को भाजपा नेता संबित पात्रा को अंतरिम राहत देते हुए कृषि कानूनों के समर्थन संबंधी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो कथित रूप से पोस्ट करने पर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश पर रोक लगा दी। इस वीडियो में कथित रूप से छेड़छाड़ की गयी थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय शर्मा ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ऋषभ कपूर के 23 नवंबर को आदेश पर रोक लगा दी। मजिस्ट्रट कपूर ने आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी के आवेदन पर दिल्ली पुलिस को भाजपा प्रवक्ता के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एवं सघन जांच करने का निर्देश दिया था। पात्रा ने मजिस्ट्रेट अदालत के इस आदेश को सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी।

सत्र न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ 23 नवंबर के संबंधित आदेश पर रोक लगाई जाती है।’’ सत्र अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 जनवरी, 2022 तय की।

मजिस्ट्रेट ने प्राथमिकी दर्ज करने की अनुरोध संबंधी आतिशी की अर्जी पर कहा था कि कथित छेड़छाड़ वाले वीडियो से देश में दंगा जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

आतिशी ने अपने आवेदन में दावा किया था कि इस कथित वीडियो में जो बयान हैं वे केजरीवाल और आप के रूख के बिल्कुल विपरीत हैं तथा इससे किसानों के दिलो-दिमाग में बड़ा अंसतोष पैदा हुआ है। पात्रा ने यह वीडियो ट्विटर पर डाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू