लाइव न्यूज़ :

अदालत ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सैनी की सभी मामलों में फरवरी 2020 तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:07 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 सितंबर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को, पंजाब पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी पर दर्ज सभी लंबित या संभावित मामलों के संबंध में, उनकी गिरफ्तारी पर पंजाब में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव तक रोक लगा दी। राज्य में अगले साल फरवरी में चुनाव हो सकते हैं।

न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान ने कहा कि “आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर याचिकाकर्ता (सैनी) पर दर्ज कई मामले, किसी प्रकार की राजनीतिक साजिश हो सकते हैं।” उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा (राजनीतिक तौर पर) याचिकाकर्ता के लिए असाधारण परिस्थितियां पैदा करने का मामला मानते हुए याचिकाकर्ता पर दर्ज सभी लंबित या संभावित मामलों में उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाती है।

अदालत ने सैनी के विरुद्ध दर्ज सभी प्राथमिकी में आगे की जांच करने पर भी रोक लगा दी। उच्च न्यायालय ने सैनी को फरवरी 2020 तक किसी भी ऐसी अदालत में पेश होने से भी छूट प्रदान की जहां उनके खिलाफ कोई मामला लंबित है। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि सैनी फरवरी 2020 तक बिना अनुमति के देश छोड़कर नहीं जा सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों बाहर हुए गिल, 2025 में 13 टी20 मैच, 183 गेंद और 263 रन, केवल 4 छक्के?, किशन से ऐसे मात खा गए टेस्ट कप्तान?

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सफलता के बाद 3 साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी

क्रिकेटरन बनाने में फेल टेस्ट-वनडे कप्तान गिल?, टी20 विश्व कप से बाहर, क्या बोले सूर्यकुमार और अजित

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad Announcement: इशान किशन की कहानी?, SMAT में 517 रन और टी20 विश्व कप में ऐसी एंट्री, पिता प्रणव पांडेय क्या बोले?

बॉलीवुड चुस्की500 करोड़ क्लब में एंट्री! ‘धुरंधर’ बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

भारत अधिक खबरें

भारतSIR 2026 Voter List: एड्रेस बदलने की वजह से नहीं भर पा रहे SIR फॉर्म? इन डॉक्यूमेंट्स से बन जाएगा काम

भारतभाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से रचाई शादी, देवास के आर्य समाज मंदिर से वायरल हुई तस्वीरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी