लाइव न्यूज़ :

अदालत ने दुर्व्यवहार को लेकर वकील के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली की एक अदालत ने न्यायाधीश द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी अदालत कक्ष में कथित रूप से दुर्व्यवहार करने और ऊंची आवाज में बोलते रहने के आरोप में एक वकील के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की है।

अदालत के आदेश के अनुसार आठ सितंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद की अदालत में नियमित सुनवाई के दौरान एक वकील ने अभियोजक के साथ "बहुत ऊंची आवाज" में बहस करते हुए आरोप लगाया कि वह उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

न्यायाधीश द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी वकील ऊंची आवाज में ही बोलते रहे। इस पर न्यायाधीश ने उनसे इस संबंध में लिखित जवाब मांगा।

दस सितंबर को वकील ने यह सूचित किए जाने के बाद भी कि उनका ऐसा रुख अपराध माना जा सकता है, स्पष्टीकरण देने से इनकार कर दिया। इसके बाद न्यायाधीश ने आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी गौर किया कि वकील को अपने कृत्य को लेकर कोई पछतावा नहीं है।

मामले में अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी। वकील अपने मुवक्किल के लिए मेडिकल आधार पर दो महीने की अंतरिम जमानत की खातिर अदालत आए थे। अदालत ने मेडिकल दस्तावेजों पर गौर करने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया