लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने जयपुर शाही परिवार के बीच जारी होटलों के मालिकाना हक के विवाद का निपटारा किया

By भाषा | Updated: December 19, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने कीमती संपत्तियों जय महल होटल और रामबाग पैलेस होटल को लेकर जयपुर शाही परिवार के सदस्यों के बीच जारी लंबी कानूनी लड़ाई का निपटारा कर दिया है। इस मामले में अदालत द्वारा नियुक्त मध्यस्थ पूर्व न्यायाधीश कुरियन जोसेफ ने विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए एक सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

विधि फर्म 'प्राइम लीगल इंडिया एलएलपी' के वकील अभिषेक कुमार राव ने कहा कि बैनामे के अनुसार, '' मैत्रीपूर्ण समझौते के तहत महारानी गायत्री देवी के पोते महाराज देवराज और पोती राजकुमारी ललिता को अपने सौतेले चाचाओं से जय महल पैलेस होटल वापस मिल जाएगा।''

इसी तरह, महाराज देवराज सिंह और राजकुमारी ललिता कुमारी भी अन्य संपत्तियों में अपना हिस्सा छोड़ेंगे।

राव ने कहा कि वह अदालती मामलों में महाराज देवराज और राजकुमारी ललिता का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ ने पक्षों की उस प्रस्तुति का संज्ञान लिया कि शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ, जिन्हें सात सितंबर 2021 को मध्यस्थ नियुक्त किया गया था, ने सफलतापूर्वक मध्यस्थता की और पक्षों द्वारा हस्ताक्षरित मूल निपटान ज्ञापन को अदालत में भेजा गया है, जिसे अदालत ने 15 दिसंबर को रिकॉर्ड में लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया