अदालत ने 100 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई

By भाषा | Updated: November 21, 2020 22:19 IST2020-11-21T22:19:24+5:302020-11-21T22:19:24+5:30

Court sentenced to life imprisonment for raping a 100-year-old elderly woman | अदालत ने 100 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई

अदालत ने 100 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई

मेरठ,21 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की एक अदालत ने 100 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

सरकारी वकील निशांत कुमार गर्ग ने बताया कि मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र में अक्टूबर 2017 में एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ अंकित पूनिया ने दुष्कर्म किया था। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड था।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला की बाद में मौत हो गई थी। महिला के पोते ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

सरकारी वकील के अनुसार अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी अंकित को दोषी करार देते हुए उसे सजा सुनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Court sentenced to life imprisonment for raping a 100-year-old elderly woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे