लाइव न्यूज़ :

अदालत ने आतंक फंडिंग मामले में तीन अलगाववादियों को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:24 IST

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को आतंकियों को धन मुहैया कराने के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार कश्मीरी अलगाववादियों शब्बीर शाह, आसिया अंद्राबी और मसरत आलम भट को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को आतंकियों को धन मुहैया कराने के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार कश्मीरी अलगाववादियों शब्बीर शाह, आसिया अंद्राबी और मसरत आलम भट को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला घाटी में आतंकी गतिविधियों को धन मुहैया कराने से संबंधित है और पाकिस्तान में मौजूद 2008 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य षडयंत्रकारी जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद से जुड़ा है।

आरोपियों की ओर से पेश अधिवक्ता एम एस खान ने पीटीआई भाषा से कहा कि एनआईए द्वारा हिरासत में और पूछताछ का अनुरोध नहीं करने पर विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एनआईए ने अदालत में बंद कमरे में कार्यवाही के दौरान तीनों अलगाववादियों को गिरफ्तार किया था और एजेंसी को तीनों की दस दिन की हिरासत मंजूर की गई थी। शाह और अंद्राबी अलग अलग मामलों में पहले से ही हिरासत में मौजूद थे जबकि आलम को जम्मू कश्मीर से ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया था।

वह जम्मू कश्मीर में कथित आतंकी गतिविधियों के लिए जेल में बंद थे। एनआईए ने जनवरी 2018 में कथित आतंक फंडिंग और घाटी में विध्वंसकारी गतिविधियों के मामले में सईद, एक अन्य आतंकी षडयंत्रकारी सैयद सलाहुद्दीन और दस कश्मीरी अलगाववादियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। भाषा अनुराग उमा उमा

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो