लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी मामले में अदालत ने शिवशंकर को पांच दिन के लिये सीमा शुल्क विभाग की हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: November 25, 2020 22:21 IST

Open in App

कोच्चि, 25 नवंबर सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को यहां एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को सीमा शुल्क विभाग की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध), एर्नाकुलम ने सीमा शुल्क (निरोधात्मक) आयुक्तालय को शिवशंकर की पांच दिन की हिरासत दी। अदालत ने आयुक्तालय की कूटनीतिक माध्यम के जरिये तस्करी में उनकी कथित भूमिका की दलील को स्वीकार किया।

एक अन्य संबंधित मामले में अदालत ने दो अन्य प्रमुख आरोपियों स्वप्ना सुरेश और पी एस सरित को भी सीमा शुल्क विभाग की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने तिरुवनंतपुरम में यूएई के वाणिज्य दूतावास के एक पूर्व कर्मचारी को तस्करी के जरिये 1.9 लाख अमेरिकी डॉलर मस्कट भेजने में कथित रूप से सहायता के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया था।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि शिवशंकर के मोबाइल फोन से हासिल किये गए डाटा से मिले फोरेंसिक साक्ष्य से जांच अधिकारी इस नतीजे पर पहुंचे कि तस्करी के इस मामले से जुड़े हुए थे।

अदालत ने कहा, “इस सौदे के सभी पक्षकारों का पता लगाने के लिये सघन जांच की जरूरत है। यह देखते हुए कि कथित तौर पर जब अपराध हुए तब शिवशंकर प्रमुख सचिव के पद पर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!