लाइव न्यूज़ :

अदालत ने फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: November 9, 2020 23:36 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर एक विशेष अदालत ने सोमवार को बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को नाडियाडवाला के जुहू आवास पर कथित तौर पर गांजा जब्त करने के बाद उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया था।

वहीं, आरोपी ने न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजे जाने के बाद एक आवेदन दायर कर जमानत की गुहार लगाई।

एक विशेष एनडीपीएस अधिनियम अदालत उनकी जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगी।

एनसीबी के दल ने रविवार को नाडियाडवाला के आवास की तलाशी ली और वहां से दस ग्राम गांजा जब्त किया था।

अधिकारियों ने कहा था कि प्रतिबंधित पदार्थ को वाहिद अब्दुल कादिर शेख उर्फ सुल्तान से खरीदा गया था, जिसे पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया था, ‘‘फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को एनडीपीएस की धारा 67 के तहत नोटिस जारी किया गया था। उनका बयान दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे