लाइव न्यूज़ :

अदालत ने सीएफआई महासचिव रउफ शरीफ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: February 16, 2021 11:21 IST

Open in App

मथुरा, 16 फरवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की एक अदालत ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की छात्र शाखा सीएफआई के राष्ट्रीय महासचिव रउफ शरीफ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेज दिया।

रउफ शरीफ पर देशद्रोह एवं विदेश से मिले धन से दंगे भड़काने की गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप है। वारंट के बाद उसे रविवार को केरल की एर्नाकुलम जेल से मथुरा लाया गया था।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया, ‘‘दिल्ली से हाथरस जाते समय यमुना एक्सप्रेस-वे पर पिछले साल पांच अक्तूबर को पकड़े गए पीएफआई-सीएफआई के चार सदस्यों को देशविरोधी कार्यों में प्रेरित करने वाले केरल के कोल्लम निवासी रऊफ शरीफ को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) अनिल कुमार पाण्डेय की अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उसे दो मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिया।’’

मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जतायी। उन्होंने दलील दी कि ‘बी-वारंट’ का प्रयोग भी गलत तरीके से किया गया तथा उनके मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोपों के खिलाफ एसटीएफ वाजिब साक्ष्य नहीं पेश कर सकी है। हालांकि, अदालत ने उनकी दलील खारिज कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह