लाइव न्यूज़ :

मनसुख हिरन हत्या मामले में अदालत ने तीन व्यक्तियों को एनआईए की हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:48 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून मुंबई की एक विशेष अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास एक संदिग्ध वाहन पाये जाने और मनसुख हिरन हत्या मामले मे तीन व्यक्तियों को 25 जून तक के लिए सोमवार को एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के पास 25 फरवरी को पाई गई वाहन में विस्फोट सामग्री रखी हुई थी, जबकि ठाणे के कारोबारी और अपने इस वाहन के चोरी हो जाने का दावा करने वाले हिरन को पांच मार्च को ठाणे के समुद्री तट पर मृत पाया गया था।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अदालत से कहा कि वह गिरफ्तार पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा से पूछताछ करना चाहता है, जिसके बाद अदालत ने यह आदेश जारी किया।

विशेष एनआईए न्यायाधीश पी आर सित्रे ने सुनिल माने, संतोष शेलार और आनंद जाधव को 25 जून तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

शेलार और जाधव को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। वे पहले से एनएआई की हिरासत में हैं, जबकि माने को इससे पहले पकड़ा गया था और वह न्यायिक हिरासत में है। वहीं, शर्मा को 17 जून को गिरफ्तार किया गया था जो 28 जून तक एनआईए की हिरासत में है।

सोमवार को अदालत ने शर्मा को अपने वकील से रोजाना 20 मिनट तक मुलाकात करने की भी अनुमति दे दी।

एनआईए ने मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित