लाइव न्यूज़ :

अदालत ने संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली पुलिस को 40 वर्षीय एक पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ करने के वास्ते उसे दो सप्ताह हिरासत में रखने की यहां एक अदालत ने अनुमति दे दी है जिसे कथित तौर पर आतंकी वारदात को अंजाम देने और आईएसआई से संबंध रखने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के निवासी मोहम्मद अशरफ उर्फ अली को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया था और पुलिस ने उसके पास से हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किये थे। आरोपी को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा की अदालत में पेश किया गया और पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को 14 दिन हिरासत में रखने का अनुरोध किया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी बांग्लादेश से होकर भारत आया था और फर्जी दस्तावेजों के जरिये पहचान पत्र बनवाने के बाद से वह देश में 10 साल से रह रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी खुद को मौलाना बताता है और उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की स्कूली पढ़ाई पूरी होने के बाद ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उसे भर्ती किया और छह महीने का प्रशिक्षण दिया।

पुलिस ने कहा कि अशरफ आईएसआई के अपने आका के संपर्क में है जिसका नाम उसने नासिर बताया है और उसे आतंकी साजिश की जानकारी मिलने वाली थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने 10 साल में पांच छह बार अपना ठिकाना बदला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos