लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने कोविड प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से संबंधित याचिका पर केंद्र, राज्यों को नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित परिवारों का पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय योजना तैयार करने का आग्रह करने वाली याचिका पर शुक्रवार को केंद्र और सभी राज्यों से जवाब मांगा।

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ ने सुधीर कठपालिया द्वारा दायर याचिका पर केंद्र और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया। याचिका में उन छात्रों के लिए शिक्षा शुल्क में छूट का आग्रह किया गया है जिन्होंने कोविड-19 महामारी ​​​​के प्रकोप के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता राजेश कुमार चौरसिया ने कहा कि कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों या उन परिवारों जिनके कमाने वाले सदस्य घातक वायरस के कारण मारे गए हैं, की पीड़ा को कम करने के लिए कोई योजना अस्तित्व में नहीं है।

पीठ ने कहा कि वह नोटिस जारी कर रही है जिसका छह सप्ताह में जवाब दिया जाना चाहिए।

याचिका में कहा गया है, "माता-पिता के असामयिक निधन के कारण बच्चों के अनाथ होने की खबरें हैं और राज्यों को परिवारों की कठिनाइयों को कम करने तथा अनाथ बच्चों के समग्र कल्याण के लिए तत्काल पर्याप्त कदम उठाने की जरूरत है।"

इसमें कहा गया है कि ऐसी आशंका है कि कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता के आकस्मिक निधन के कारण शुल्क का भुगतान न करने के कारण अनेक छात्र अपनी शिक्षा से वंचित रह गए होंगे।

याचिका में केंद्र को कोविड-19 महामारी से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकारों के साथ विमर्श कर राष्ट्रीय स्तर की योजना तैयार करने का निर्देश दिए जाने का आग्रह किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट