लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामले में अदालत ने इकबाल कासकर को एनसीबी की हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:16 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी की एक अदालत ने शुक्रवार को कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सात दिन की एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है । मामले में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो को कासकर से पूछताछ करनी है ।

कासकर को मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को गिरफ्तार किया था । हाल ही में 27 किलो हशीश की बरामदगी के सिलसिले में कासकर की कथित संलिप्तता की जानकारी मिली थी ।

ठाणे में जबरन धन वसूली के मामले में पुलिस ने 2017 में कासकर को गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम(मकोका) के तहत कासकर अभी ठाणे जेल में बंद है ।

शुक्रवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे हशीश की बरामदगी के सिलसिले में पूछताछ के लिये एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया ।

मजिस्ट्रेट ने एनसीबी को कासकर की हिरासत देते हुये कहा, ''रिमांड की रिपोर्ट और केस डायरी को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है, और विशेष अदालत द्वारा सुनवाई किए जाने के योग्य है । इसलिए, जांच के पर्याप्त अवसर की जरूरत है ।''

अधिकारियों ने बताया था कि एनसीबी ने हाल ही में 27 किलो हशीश की बरामदगी के दो मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया था और जांच के दौरान इस बात का पता चला कि इस मादक पदार्थ का स्रोत जम्मू कश्मीर था, इसके अलावा मामले में कासकर की कथित भूमिका की भी जानकारी मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो