लाइव न्यूज़ :

अदालत ने एसबीआई के पूर्व अध्यक्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:27 IST

Open in App

जैसलमेर (राजस्थान), एक नवंबर धोखाधड़ी के जरिये एक होटल को बेचने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व अध्यक्ष प्रतीप चौधरी को स्थानीय अदालत ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चौधरी को सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां उन्होंने जमानत याचिका को खारिज करते हुए आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जैसलमेर सदर थानाधिकारी करण सिंह ने बताया, ‘‘हमने एसबीआई के पूर्व अध्यक्ष प्रतीप चौधरी को अदालत में पेश किया जिसने उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।’’

चौधरी के खिलाफ 2015 में ऋण निपटान मामले में एक प्रमुख होटल संपत्ति को जब्त करने और धोखाधड़ी के माध्यम से उसे औने पौने दाम में बेचने का मामला दर्ज किया गया था।

जैसलमेर सदर थाने में चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि जिस कंपनी ने होटल खरीदाथा, चौधरी उसके बोर्ड में निदेशक बन गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे