लाइव न्यूज़ :

अदालत ने एसबीआई के पूर्व अध्यक्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:29 IST

Open in App

जैसलमेर (राजस्थान), एक नवंबर जैसलमेर की स्थानीय अदालत ने धोखाधड़ी के जरिये होटल बेचने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व अध्यक्ष प्रतीप चौधरी को सोमवार को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चौधरी को सोमवार को यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां उन्होंने जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जैसलमेर सदर थानाधिकारी करण सिंह ने बताया, ‘‘हमने एसबीआई के पूर्व अध्यक्ष प्रतीप चौधरी को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।’’

चौधरी के खिलाफ 2015 में ऋण निपटान मामले में एक प्रमुख निजी होटल संपत्ति को जब्त करने और धोखाधड़ी के माध्यम से उसे औने पौने दाम में बेचने का मामला दर्ज किया गया था।

जैसलमेर सदर थाने में चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि चौधरी जिस कंपनी ने होटल खरीदी थी उसके बोर्ड में निदेशक बन गये थे।

इस बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बयान में स्पष्टीकरण दिया है कि कि ऐसा प्रतीत होता है कि अदालत को घटनाओं के क्रम पर सही ढंग से जानकारी नहीं दी गई है।

बैंक ने कहा कि एसबीआई इस मामले में पक्षकार नहीं था, इस कार्रवाई के तहत एसबीआई के पक्ष को सुनने का कोई अवसर नहीं था।

बैंक ने दोहराया कि उक्त बिक्री करते समय सभी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया गया था। बयान में कहा गया है कि बैंक पहले ही कानून प्रवर्तन और न्यायिक अधिकारियों को अपने सहयोग की पेशकश कर चुका है और आगे भी मांगे जाने पर सभी जानकारी प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर