लाइव न्यूज़ :

उगाही मामले में अदालत ने अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को 15 दिन की हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर दिल्ली की अदालत ने अपने पुरुष मित्र और 21 मुकदमों में नामजद सुरेश चंद्रशेखर की एक कारोबारी की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की कथित उगाही में मदद करने की आरोपी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को सोमवार को 15 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (इओडब्ल्यू) के अनुरोध को स्वीकार कर लिया कि मामले की तह तक जाने के लिए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है। इससे पहले पुलिस ने पॉल को अदालत के समक्ष पेश किया।

पुलिस ने अदालत में कहा कि आरोपी को मुंबई और कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे अन्य राज्य ले जाने की जरूरत है ताकि अपराध से हुई कमाई से खरीदी गई संपत्तियों का पता लगाकर उनका सत्यापन किया जा सके।

इससे पहले शनिवार को अदालत ने चंद्रशेखर को 16 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा था।

गौरतलब है कि फॉर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने खुद को विधि मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बता रुपयों के एवज में पति की जमानत दिलाने में मदद की पेशकश की थी जिसके आधार पर सात अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई। शिविंदर सिंह को धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना के समय चंद्रशेखर दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद था और वह वहीं से उगाही का धंधा चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में चंद्रशेखर के दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है जो रोहिणी जेल के दो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर जेल के बाहर कथित रूप से यह रैकेट चला रहे थे।

पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर के सहयोगियों ने जानकारी दी कि रोहिणी जेल के अधिकारी उनकी मदद कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया