लाइव न्यूज़ :

डेंगू को फैलने से रोकने के लिए अदालत ने एनआरडीएमसी और दिल्ली सरकार से जवाब तलब किया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने डेंगू को फैलने से रोकने के लिए दायर याचिका पर मंगलवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी किया। याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया है कि स्थानीय इलाके में डेंगू को फैलने से रोकने के लिए नियमित रूप से धुआं छोड़ने, मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए जांच दल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने जैसे उपाय करने के निर्देश प्राधिकारियों को दिये जाएं।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एकल पीठ ने डेंगू से पीड़ित माडल टाउन निवासी अनन्य कुमार की याचिका पर यह नोटिस जारी किया। अदालत ने अधिकारियों को इस मामले में एक सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इस याचिका पर अब 18 नवंबर को आगे सुनवाई होगी।

याचिका में कहा गया है कि उक्त क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप है और अधिकारियों की लापरवाही के कारण हर दिन कई मामले सामने आ रहे हैं तथा अस्पताल के बिस्तर जल्दी भर रहे हैं।

कुमार ने याचिका के माध्यम से अनुरोध किया है कि उसके आवास के आसपास के इलाके में डेंगू को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं तथा क्षेत्र में नियमित धुआं छोड़ा जाए, घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाए, इलाके में डेंगू के मच्छर पनपने से रोकने के वास्ते दल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए जाएं।

दिल्ली सरकार के अधिवक्ता अनुज अग्रवाल ने अदालत से कहा कि प्राधिकारी शहर में डेंगू को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

वेक्टर जनित बीमारी के बारे में सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार इस मौसम में छह नवंबर तक दिल्ली में नौ लोगों की मृत्यु हुई है और डेंगू के 2,708 मामले दर्ज किए गए हैं जो 2017 में इस अवधि की तुलना में ज्यादा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल