लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने आप सदस्यों के निलंबन को चुनौती वाली याचिका पर ईडीएमसी से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सदन में कथित रूप से हंगामा करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों के निलंबन को चुनौती वाली याचिका पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) से शुक्रवार को जवाब मांगा और उन्हें दिन के दौरान आयोजित निगम की एक विशेष बैठक में भाग लेने की अनुमति दी।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि यह अंतरिम व्यवस्था सदस्यों के सदन में मर्यादा बनाए रखने के अधीन है और उन्होंने निलंबन आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर ईडीएमसी से जवाब मांगा।

न्यायाधीश ने आदेश में कहा, ‘‘यह निर्देश दिया जाता है कि एक अंतरिम व्यवस्था के तहत याचिकाकर्ताओं को आज (शुक्रवार) प्रतिवादी के विशेष सत्र में भाग लेने की अनुमति दी जाए। तथापि, यह याचिकाकर्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा इस वचनबद्धता के अधीन होगा कि वे सदन की मर्यादा को बनाए रखेंगे।’’

उच्च न्यायालय ने 17 निलंबित सदस्यों की याचिका पर नोटिस जारी किया और याचिका पर पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल का रूख भी जाना। मामले में अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी।

याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा और वकील अनुपम श्रीवास्तव ने किया। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि निलंबन का आदेश अवैध और कानून के विपरीत था।

ईडीएमसी के वकील ने कहा कि निलंबित सदस्यों ने जुलाई से सितंबर तक हुई तीन बैठकों को बाधित किया और मामले में पारित वापसी के आदेश को रिकॉर्ड में रखने के लिए समय मांगा।

अपनी याचिका में, निलंबित सदस्यों ने कहा है कि उन्हें कभी भी सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया और उन्हें कोई कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया गया जो न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।

गौरतलब है कि 15 सितंबर को, पूर्वी दिल्ली के महापौर अग्रवाल ने सदन में कथित कदाचार के लिए ईडीएमसी के आप के 17 सदस्यों को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी