लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामले के खिलाफ पीएफआई की याचिका पर अदालत ने ईडी से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की उस याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया जिसमें एजेंसी द्वारा 2018 में दर्ज धन शोधन मामले और उसके बाद की कार्यवाही को चुनौती दी गई थी।

न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने याचिका पर नोटिस जारी करते हुए केंद्रीय एजेंसी को जवाब देने के लिये चार हफ्ते का वक्त दिया।

पीएफआई के वकील अदित पुजारी ने दावा किया कि ईडी के इस मामले में “रोविंग एंड फिशिंग इंक्वायरी” (ऐसे प्रश्न पूछना जो विषय वस्तु से बिल्कुल भी जुड़े नहीं हैं) के लिए देश भर से उसके कई सदस्यों को 150 से अधिक समन प्राप्त हुए हैं।

अदालत ने मामले को चार फरवरी को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करते हुए कहा कि उसे “उम्मीद थी कि बयान दर्ज करने के समय प्रतिवादी (ईडी) के सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे।”

पुजारी ने कहा कि ईडी की वर्तमान जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक मामले से संबद्ध हुई है, जो केरल में युवाओं को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कथित प्रशिक्षण से संबंधित है।

उन्होंने कहा कि यह एनआईए का मामला था कि अप्रैल 2013 में एक बैठक में इस तरह के प्रशिक्षण के प्रयोजनों के लिए बम, लाठी, ईंट आदि पाए गए थे।

पुजारी ने कहा कि बाद में, निचली अदालत ने जहां कुछ व्यक्तियों को भारतीय दंड संहिता, यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराधों के लिए दोषी ठहराया, संबंधित उच्च न्यायालय ने अपील में, याचिकाकर्ता सहित आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ यूएपीए के अपराधों को हटा दिया।

वकील ने तर्क दिया कि जब उच्च न्यायालय ने गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम (यूएपीए) के तहत अपराधों के आरोपियों को बरी कर दिया और यह निष्कर्ष दिया कि कोई राष्ट्र विरोधी गतिविधियां नहीं हुई थी, तो ईडी के पास याचिकाकर्ता के खिलाफ मामले में आगे बढ़ने का कोई कारण नहीं है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईडी पूछताछ के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है।

ईडी की ओर से पेश वकील अमित महाजन ने कहा कि एजेंसी शीर्ष अदालत के निर्देशों का अक्षरश: पालन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल