लाइव न्यूज़ :

सभी उत्पादों पर शाकाहारी, मांसाहारी का लेबल लगाने संबंधी याचिका पर अदालत ने केंद्र से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने घरेलू उपकरणों और परिधानों सहित जनता द्वारा उपयोग की जाने वाली सभी वस्तुओं पर उनकी निर्माण प्रक्रिया में उपयोग की गई सामग्री के आधार पर'शाकाहारी’ या ‘मांसाहारी’ का लेबल लगाने का अनुरोध करने वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को केंद्र का अपना रुख स्पष्ट करने का निर्देश दिया।

यह याचिका राम गौ रक्षा दल नामक न्यास ने दायर की है। यह न्यास गायों के कल्याण के लिए काम करता है। याचिकाकर्ता ने याचिका में दावा किया है कि कई ऐसी वस्तुएं और सामग्रियां हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग की जाती हैं, लेकिन उपयोगकर्ता को यह नहीं पता होता कि वे जानवरों से प्राप्त होती हैं।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने टिप्पणी की कि सभी को जानकारी होने और अपनी आस्था का पालन करने का अधिकार है। उसने केंद्र सरकार से कहा कि इस याचिका की ‘‘गंभीरता से समीक्षा’’ की जाए।

पीठ ने कहा, ‘‘इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता कि हर व्यक्ति को जानने का अधिकार है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से पैदा होता है। याचिकाकर्ता द्वारा उठाए गए मुद्दे का किसी व्यक्ति के जीवन के अधिकार पर उतना ही प्रभाव पड़ता है जितना कि व्यक्ति को अपनी मान्यताओं को मानने और उसका पालन करने का अधिकार है।’’

अदालत ने कहा कि आदेश की एक प्रति स्वास्थ्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालयों के संबंधित सचिवों को दी जाए, ताकि वे इस पर विचार कर सकें। अदालत ने निर्देश दिया कि तीन सप्ताह में जवाब दाखिल किया जाए।

याचिकाकर्ता के वकील रजत अनेजा ने अदालत से कहा कि सफेद चीनी की पालिश या उसके शोधन के लिए अस्थि चारकोल या प्राकृतिक कार्बन का उपयोग होता है जो शाकाहार का पालन करने वाले व्यक्तियों के उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं है। यही नहीं, बोन चाइना के उत्पाद और क्रेयॉन में भी पशुओं के अंश होते हैं।

याचिकाकर्ता ने स्पष्ट किया कि उसका मकसद किसी उत्पाद पर प्रतिबंध लगवाना नहीं बल्कि ‘‘केवल सच्चाई जानना है’’।

केन्द की ओर से अतिरिक्त सालिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि यह याचिका एक सही मुद्दे के बारे में है।

इस मामले में अब नौ दिसंबर को आगे सुनवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया